2 photos attached • Click any photo to enlarge
News & Media Gallery
Official press statements, circulars, trade updates, policy submissions, and photographs from our recent conclaves and delegations.
एमएसई चैंबर ऑफ कॉमर्स ने किया 30 उद्यमियों को 'उद्यमिता स्टार्टअप अवार्ड' से सम्मानित, एमएसएमई क्षेत्र को बताया अर्थव्यवस्था की रीढ़! विभिन्न जनपदों के कारोबारी व अधिकारी हुए शामिल, सहायक निदेशकों व बैंकिंग एक्सपर्ट्स ने दी सब्सिडी, लोन और औद्योगिक प्रशिक्षण की अहम जानकारी "ब्यूरो रिपोर्ट, जन आधार न्यूज़ नेटवर्क 24x7 (प्रवीन कुमार शर्मा) फिरोजाबाद । एमएसई चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित भव्य उद्यमिता प्रोत्साहन पुरस्कार समारोह में सुहाग नगरी सहित कई जनपदों के उद्यमियों, नए स्टार्टअप्स और कारोबारी संस्थाओं को एक मंच पर सम्मानित किया गया। इस दौरान उद्यमियों ने व्यापार की शुरुआत और समय के साथ बदलावों के अनुभव साझा किए। वहीं आमंत्रित अतिथियों ने कारोबार को नई धार देने के व्यावहारिक गुर सिखाए और लक्ष्मी हैंडीक्राफ्ट, एक्सिस टूल्स, पारंगत कंप्यूटर, एईटीडी एजुकेशन, श्री गिर्राज जी, महावीर एजुकेशनल ट्रस्ट दिल्ली, फायर सेफ्टी, शिकोहा एग्रो, कौशल एंटरप्राइज, दाऊजी ट्रेडर्स, रागिनी गारमेंट्स, सत्यम इवेंट, एसआर ग्रुप, एयरकूल, अर्ली इंटरनेशनल, गंगा इवेंट, केडी फुटवियर, उदय पैथोलॉजी, एचजीएल ग्लास, एग्रो वेंचर्स, प्रिंस यूनिफॉर्म, कान्हा फूड, रामदत्त टेक्सटाइल जयपुर, वैष्णवी इंस्टीट्यूट, सना बुटीक, अमरदीप एसोसिएट्स, श्रीनाथ पेट्रो स्टेशन और श्री विनायक सहित कुल 30 संस्थाओं को उद्यमिता प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया गया। https://www.facebook.com/share/p/1LjpatQYK1/ एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. सुनील जैन ने बताया कि,* उनका उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को सशक्त बनाना और अनुकूल वातावरण तैयार करना है, क्योंकि यह क्षेत्र भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और रोजगार व आर्थिक विकास में बड़ा योगदान देता है। कार्यक्रम में सहायक निदेशक एमएसएमई (आगरा) अभिषेक सिंह ने नए उद्योगों हेतु सरकारी योजनाओं, सब्सिडी, ऋण व प्रदर्शनियों में सहभागिता की जानकारी दी, जबकि पीपीडीसी आगरा के सहायक निदेशक योगेश श्रीवास्तव, सीएफटीआई के सहायक निदेशक ईश्वर सिंह और सीडीजीआई फिरोजाबाद के डिप्टी डायरेक्टर रोहित कुमार ने एमएसएमई उद्यमियों को सशक्त, प्रतिस्पर्धी और आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया। वहीं नेशनल एससी-एसटी हब आगरा के बैंकिंग प्रोफेशनल राहुल जैन ने व्यापारिक लोन लेने के सरल नियमों से अवगत कराया तथा सीएफटीआई के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर हरीशंकर ने औद्योगिक प्रशिक्षणों की बारीकियां साझा कीं। डॉ. शिवकांत पलिया के कुशल संचालन में आयोजित इस समारोह में मुख्य रूप से जगदीश जिंदल, अनूप कोटिया, डॉ. काव्य जिंदल, डॉ. रश्मी जैन, डॉ. रचना उपाध्याय, डॉ. दीपांशी जिंदल, डॉ. जया शर्मा, डॉ. अपूर्व यादव, डॉ. आनंद कुमार मित्तल, डॉ. मुकेश राजपूत, डॉ. पुनीत रावत, डॉ. अनुराधा सहित कई गणमान्य मौजूद रहे। Follow this link to join my WhatsApp channel jan aadhar news network..........
फिरोजाबाद: एमएसई चौंबर ने 30 उद्यमियों को दिया उद्यमिता स्टार्टअप अवार्ड Ravi KumarSeptember 6, 2026उत्तर प्रदेश, फिरोजाबाद Share on Facebook Share on X (Twitter) Share on LinkedIn Share on WhatsApp फिरोजाबाद। एमएसई चौंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री एसोसिएशन के उद्यमिता प्रोत्साहन पुरस्कार समारोह में कई जनपदों के उद्यमियों और कारोबारी संस्थाओं को एक मंच पर सम्मानित किया। उद्यमियों और कारोबारियों ने अपने कारोबार को समय के अनुसार बदलाव किए इसके बारे में अन्य लोगों को जानकारी दी। पुरस्कार पाकर उद्यमियों के चेहरे खुशी से खिल गए। एमएसई चौंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री एसोसिएशन के आयोजित कार्यक्रम में एसोसिएशन के चेयरमैन डा सुनील जैन ने बताया कि हमारा उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को सशक्त बनाना है। उद्यमिता को पुरस्कृत कर उनको आगे बढ़ने के लिए प्रोस्ताहित करना है। हमारा विश्वास है कि एमएसएमई क्षेत्र में लघु और सूक्ष्म उद्योग भारत की अर्थ व्यवस्था की रीढ़ हैं और रोजगार सृजन, नवाचार, आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है। सहायक निदेशक एमएसएमई आगरा अभिषेक सिंह ने कहा कि नए उद्यमियों को उद्योग स्थापित करने में मार्ग दर्शन और उनको सहायता प्रदान करना एमएसएमई विभाग का कार्य है। सरकारी योजनाओं, सब्सिडी, ऋण, प्रोत्साहन की जानकारी उपलब्ध कराना है। व्यापार, मेले, प्रदर्शनियों में इंडस्ट्रीज को प्रतिभाग कराना है। सहायक निदेशक पीपीडीसी आगरा योगेश श्रीवास्तव ने कहा कि एमएसई चौंबर आफ कामर्स का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु उद्यमों के विकास, संरक्षण और सशक्तिकरण के लिए कार्य करना है। संस्था द्वारा उद्यमियों और कारोबारियों को एक मंच पर लाने का जो कार्य किया जा रहा है वह सराहनीय है। सहायक निदेशक सीएफटीआई ईश्वर सिंह ने कहा कि भारत में एमएसएमई उद्यमियों को मजबूत, प्रतिस्पर्धी और आत्मनिर्भर बनाकर देश के आर्थिक विकास में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करता है। सीडीजीआई फिरोजाबाद के डिप्टी डायरेक्टर रोहित कुमार ने कहा कि एमएसएमई उद्यमियों को प्रशिक्षण, मार्गदर्शन, नेटवर्किंग, सरकारी योजनाओं तक पहुंच बनाने और व्यावसायिक सहयोग प्रदान करके उद्योगों के सतत विकास को बढ़ावा देने का काम करता है। कार्यक्रम में 30 उद्यमियों को उद्यमिता स्टार्टअप अवार्ड से सम्मानित किया गया। संचालन डा शिवकान्त पलिया ने किया। कार्यक्रम में जगदीश जिंदल, अनूप कोटिया, डा काव्य जिंदल, डा रश्मी जैन, डा रचना उपाध्याय, डा दीपांशी जिंदल, डा जया शर्मा, डा अपूर्व यादव, डा आनन्द कुमार मित्तल, डा मुकेश राजपूत, डा पुनीत रावत, डा अनुराधा आदि मौजूद रहे। Share on Facebook Share on X (Twitter) Share on LinkedIn Share on WhatsApp
30 उद्यमियों को मिला ‘उद्यमिता स्टार्टअप अवार्ड’ https://pctnews.live/2026/09/30-udymiyon-ko-mila-udymita-startap-avard/
एमएसई चैंबर ऑफ कॉमर्स ने किया 30 उद्यमियों को 'उद्यमिता स्टार्टअप अवार्ड' से सम्मानित, एमएसएमई क्षेत्र को बताया अर्थव्यवस्था की रीढ़! विभिन्न जनपदों के कारोबारी व अधिकारी हुए शामिल, सहायक निदेशकों व बैंकिंग एक्सपर्ट्स ने दी सब्सिडी, लोन और औद्योगिक प्रशिक्षण की अहम जानकारी फिरोजाबाद । एमएसई चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित भव्य उद्यमिता प्रोत्साहन पुरस्कार समारोह में सुहाग नगरी सहित कई जनपदों के उद्यमियों, नए स्टार्टअप्स और कारोबारी संस्थाओं को एक मंच पर सम्मानित किया गया। इस दौरान उद्यमियों ने व्यापार की शुरुआत और समय के साथ बदलावों के अनुभव साझा किए। वहीं आमंत्रित अतिथियों ने कारोबार को नई धार देने के व्यावहारिक गुर सिखाए और लक्ष्मी हैंडीक्राफ्ट, एक्सिस टूल्स, पारंगत कंप्यूटर, एईटीडी एजुकेशन, श्री गिर्राज जी, महावीर एजुकेशनल ट्रस्ट दिल्ली, फायर सेफ्टी, शिकोहा एग्रो, कौशल एंटरप्राइज, दाऊजी ट्रेडर्स, रागिनी गारमेंट्स, सत्यम इवेंट, एसआर ग्रुप, एयरकूल, अर्ली इंटरनेशनल, गंगा इवेंट, केडी फुटवियर, उदय पैथोलॉजी, एचजीएल ग्लास, एग्रो वेंचर्स, प्रिंस यूनिफॉर्म, कान्हा फूड, रामदत्त टेक्सटाइल जयपुर, वैष्णवी इंस्टीट्यूट, सना बुटीक, अमरदीप एसोसिएट्स, श्रीनाथ पेट्रो स्टेशन और श्री विनायक सहित कुल 30 संस्थाओं को उद्यमिता प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया गया। एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. सुनील जैन ने बताया कि उनका उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को सशक्त बनाना और अनुकूल वातावरण तैयार करना है, क्योंकि यह क्षेत्र भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और रोजगार व आर्थिक विकास में बड़ा योगदान देता है। कार्यक्रम में सहायक निदेशक एमएसएमई (आगरा) अभिषेक सिंह ने नए उद्योगों हेतु सरकारी योजनाओं, सब्सिडी, ऋण व प्रदर्शनियों में सहभागिता की जानकारी दी, जबकि पीपीडीसी आगरा के सहायक निदेशक योगेश श्रीवास्तव, सीएफटीआई के सहायक निदेशक ईश्वर सिंह और सीडीजीआई फिरोजाबाद के डिप्टी डायरेक्टर रोहित कुमार ने एमएसएमई उद्यमियों को सशक्त, प्रतिस्पर्धी और आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया। वहीं नेशनल एससी-एसटी हब आगरा के बैंकिंग प्रोफेशनल राहुल जैन ने व्यापारिक लोन लेने के सरल नियमों से अवगत कराया तथा सीएफटीआई के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर हरीशंकर ने औद्योगिक प्रशिक्षणों की बारीकियां साझा कीं। डॉ. शिवकांत पलिया के कुशल संचालन में आयोजित इस समारोह में मुख्य रूप से जगदीश जिंदल, अनूप कोटिया, डॉ. काव्य जिंदल, डॉ. रश्मी जैन, डॉ. रचना उपाध्याय, डॉ. दीपांशी जिंदल, डॉ. जया शर्मा, डॉ. अपूर्व यादव, डॉ. आनंद कुमार मित्तल, डॉ. मुकेश राजपूत, डॉ. पुनीत रावत, डॉ. अनुराधा सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।
12 photos attached • Click any photo to enlarge
3 photos attached • Click any photo to enlarge

.png&w=640&q=75)